कानपुर, दिसम्बर 17 -- मिलावट सामग्री के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम ने छापेमारी की। टीम ने बिनगवां स्थित बाबा बैजनाथ ट्रेडर्स के यहां छापा मारा। जांच के दौरान 1240 बोरा भुना चना (अनुमानित कीमत 33.48 लाख रुपये) की प्रारंभिक जांच की गई। जिसमें चना ओरामाइन डाई से रंगा मिला। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन देखते हुए टीम ने नमूना लेकर स्टॉक जब्त कर लिया। नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.