रांची, फरवरी 21 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। रांची उत्पाद विभाग की टीम ने ओरमांझी के इरबा गांव स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल के पास किराए के एक टीन शेडवाले घर में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने लगभग 50 लाख रुपये की स्प्रिट जब्त की। घटना शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे की है। छापेमारी के दौरान टीम ने 5,000 लीटर क्षमतावाले छह सिंटेक्स टैंक और 100 से ज्यादा 30-30 लीटर के जार में स्प्रिट जब्त की। इसके अतिरिक्त मौके से एक बड़ा जेनरेटर और 20 तथा 30 लीटर क्षमतावाले लगभग 1,000 खाली जार जब्त किए गए। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उत्पाद विभाग के कमिश्नर के निर्देश पर सहायक उत्पाद पदाधिकारी उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस बल को देखकर वहां काम कर रहे लोग भाग निकले। वहीं अंदर का नजारा देखकर टीम के सदस्य द...