रांची, अप्रैल 25 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। प्रखंड में पशुपालन विभाग में एक डॉक्टर और कुछ कर्मी पदस्थापित हैं। हालांकि प्रखंड में समय-समय पर संबंधित बीमारी से बचाव के लिए जानवरों का टीकाकरण किया जाता है। ओरमांझी में 2011 की पशुगणना के अनुसार 27,432 पशुपालक हैं। गाय 20,877, बकरी 32,743, सूअर 6882, भैंस 5788 और भेड़ की संख्या 650 है। इस संबंध में पूछने पर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में जरूरत की सभी दवाएं उपलब्ध हैं। समय-समय पर आवश्यकता के अनुसार जानवरों का टीकाकरण किया जाता है। वर्तमान में पशुगणना का काम तेजी से चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.