रांची, मई 9 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुच्चू में एक मई से शुरू श्रीश्री 1008 शिव शक्ति हनुमत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह श्रीराम कथा शुक्रवार को भक्तिभाव से संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अंतिम दिन प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति के बाद महाभंडारा आयोजित किया गया। भंडारा में बने प्रसाद को लगभग 5000 से अधिक लोगों ने ग्रहण किया। इससे पहले गुरुवार को रथयात्रा निकालकर भगवान को नगर भ्रमण कराया गया। उसके बाद सभी देवी-देवताओं की प्रतिमा को नए मंदिर में स्थापित किया गया। प्रतिमा स्थापना के बाद मंदिर में पूजन शुरू हुआ। इस दौरान नौ दिनों तक संध्या के समय कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने श्रीराम कथा सुनाई। प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को सफल बनाने में प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व सांसद राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.