रांची, नवम्बर 11 -- ओरमांझी में विशेष जनता दरबार लगा, 41 आवेदन निपटे ओरमांझी, प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय द्वारा मंगलवार को प्रखंड दिवस पर मंगलवार को विशेष जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान विभिन्न मामलों को लेकर कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें 41 आवेदन तत्काल निपटाए गए। जनता दरबार में म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) के 16 मामलों में से सात और जमीन के ऑनलाइन सुधार के 25 मामलों में से 16 निपटाए गए। इसके अलावा, आवासीय, जाति और आय प्रमाण पत्रों के कई आवेदनों का तत्काल निष्पादन किया गया। ओरमांझी सीओ उज्ज्वल सोरेन ने बताया कि अंचल द्वारा मंगलवार को जनता दरबार लगाकर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिस्का गांव के रामधन बेदिया की 10 एकड़ जमीन को भी ऑनलाइन चढ़ा दिया गया। इसके लिए वे लंबे समय से परेशान थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.