रांची, दिसम्बर 2 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि ओरमांझी थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर और देवरानी के खिलाफ मारपीट करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए देवर के खिलाफ यौन शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में हुई थी। उनके गरीब माता-पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा दान-दहेज देकर शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद तक सब ठीक था, परंतु उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग टीबी और बाइक की मांग करने लगे। वहीं मायके से टीबी और बाइक नहीं लाने पर मारपीट करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि उसका देवर मौका देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था और कई बार बलपूर्वक शारीरिक संबंध भी बनाए, जब उसने यह बात अपने पति को बताई, तो वह भी उन्हीं लोगों का साथ देते थे। कोट थाना प्रभारी एसबी सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.