रांची, जून 29 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आनंदी गांव निवासी सिद्धार्थ कुमार की पत्नी संगीता देवी की जहर खाने से मौत हो गई। घटना शनिवार की रात लगभग आठ बजे की है। बताया जाता है कि संगीता की तबीयत बिगड़ने पर ससुरालवाले उसे रिम्स ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में संगीता के पिता देवनंदन साहू ने दामाद सिद्धार्थ, ससुर गनपत साहू, सास विलासो देवी, ननद सोनी देवी और मुनकी देवी के खिलाफ पुत्री को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 25 जून को फोन कर संगीता ने कहा था कि ये लोग मेरी हत्या कर देंगे। पुलिस सिद्धार्थ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं फॉरेंसिक जांच टीम बुलाकर किचेन और अन्य स्थानों से पुलिस ने कई नमूना को संग्रह किया। ज्ञात हो कि रामगढ़ के सौंदा गांव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.