रांची, फरवरी 7 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को आरटीसी कॉलेज दड़दाग द्वारा रैली निकाली गई। इस रैली में कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ शामिल हुए। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाते हुए शास्त्री चौक पहुंची, जहां सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद, कॉलेज की छात्राओं और छात्रों ने शास्त्री चौक के पास बिना हेलमेट बाइक चलानेवालों को गुलाब का फूल भेंट किया। उन्होंने चालकों को नसीहत दी कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनें। जागरुकता कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, कॉलेज के डायरेक्टर डॉ पारस महतो, प्रिंसिपल डॉ भीम महतो और अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर शैलेंद्र म...