रांची, जनवरी 15 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी थाना क्षेत्र की चुटूपालू घाटी में बुधवार की शाम बस फूंकने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मेला आयोजन समिति के कुछ सदस्यों को बुलाकर मामले की जानकारी ली। हिरासत में लिए गए कुछ आरोपियों ने पुलिस को अहम सुराग दिए हैं। जानकारी के अनुसार, रांची से सिलीगुड़ी जा रही आरजू नामक बस से चुटूपालू गांव निवासी विजय माली की 16 वर्षीय पुत्री रूबी कुमारी को टक्कर मार दी थी। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने बस से यात्रियों को नीचे उतारकर आग लगा दी। देर रात ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल बच्ची को अस्पताल भिजवाया और आगजनी की जांच के निर्देश दिए। अधिकारियों ने थाना प्रभारी को घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने...