रांची, फरवरी 22 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी पुलिस ने शास्त्री चौक के पास शनिवार की रात तस्करी के लिए ले जाए जा रहे पांच मवेशियों से लदी एक पिकअप वैन जब्त कर ली। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए आरोपी की पहचान चान्हो के सिलगांव निवासी महादेव उरांव के रूप में हुई है। जब्त किए गए जानवरों को गोशाला रखवा दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रात के समय पिकअप वैन के जरिए जानवरों को तस्करी के लिए बंगाल भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात शास्त्री चौक के पास जांच अभियान चलाया और पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली, जिसमें मवेशी लदे पाए गए। बंगाल ले जाने की थी साजिश गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इन जानवरों को चान्हो से बंगाल ले जाया जा रहा था। पुलिस इस अवैध धंधे में शामिल अन्य धंधेबाजों और तस...