रांची, जून 12 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुखिया संघ का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से उनके रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुखिया दीपक बड़ाइक और उप मुखिया संतोष गुप्ता ने किया। मुखिया संघ के लोगों ने केंद्रीय मंत्री से प्रखंड की विभिन्न समस्याओं के संबंध में जानकारी दी। मनरेगा योजना, जलापूर्ति समस्या के साथ खराब सड़क, जिसका पिछले कई वर्ष पहले शिलान्यास हुआ था परंतु वह आज तक नहीं बनी है। केंद्रीय मंत्री ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर काम करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री से मिलनेवाले प्रतिनिधिमंडल में सुनील उरांव, रमेश बेदिया, शिवनाथ मुंडा, रीना देवी, पूनम देवी, सावित्री देवी, राजेश गुप्ता, बीरेंद्...