रांची, जनवरी 31 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सभी 125 सरकारी विद्यालय में लड़की और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था है। इसमें दो विद्यालय ते शौचालय का भवन जर्जर अवस्था में है जिसे बनाने की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही दोनों विद्यालय में ने शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। अलग-अलग शौचालय स्कूल कैंपस में रहने के कारण छात्राओं को किसी तरह की परेशानी नहीं है। हालांकि शिक्षकों का कहना है कि शौचालय की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। इस संबंध में ओरमांझी की प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सीमा कुमारी ने बताया कि सभी स्कूल भवन में शौचालय है। दो स्कूल का भवन जर्जर है जिसे बनाने की स्वीकृति सरकार से मिल गई है। उस स्कूल में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...