रांची, अप्रैल 30 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुच्चू में आयोजित श्रीश्री 1008 शिव शक्ति हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह श्रीराम कथा की पूर्व संध्या पर मंगलवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन गायकी शहनाज अख्तर ने भक्ति जागरण में अपने गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। माता रानी के भक्ति जागरण की शुरुआत गणेश वंदना से शुरू हुई। गुरुवार को महायज्ञ और श्रीराम कथा को लेकर कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में 5000 से अधिक लोग शामिल होंगे। इनमें 31 सौ कलश लेकर महिलाएं और कुमारी कन्याएं शामिल होंगी। यज्ञ को सफल बनाने के लिए विद्वान आचार्य और पंडित और मुख्य यजमान लगे हैं। इससे पहले माता के जागरण का उद्घाटन राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.