लोहरदगा, अक्टूबर 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के पतरा टोली से ओयना गांव जाने वाले रेलवे अंडरपास में जलभराव और हादसे की समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यह अंडरपाास वर्षों से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। जलभराव, दुर्घटनाएं और गलत ग्रेडियंट के कारण इस रास्ते से गुजरना हमेशा जोखिम भरा रहा है। झारखंड सरकार के प्रशासनिक पदाधिकारी और कुडू प्रखंड के पूर्व अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ट्विटर के माध्यम से इस समस्या से अवगत कराया था। प्रवीण कुमार सिंह की धर्मपत्नी और लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी का यह पैतृक गांव है। छठ पूजा के दौरान गांव आनेपर ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखकर प्रवीण ने यह कदम उठाया। जिसका सुखद परिणाम सामने आया है। रेल मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.