नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ किसी अप्रत्याशित घटना के आरोपों को खारिज किया है। पार्टी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का दावा पूरी तरह गलत है। पार्टी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री लोकसभा अध्यक्ष के पीछे छिप रहे हैं। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री सदन में आने की हिम्मत नहीं कर पाए, इसलिए वह लोकसभा अध्यक्ष से झूठ बुलवा रहे हैं। पीएम सदन में इसलिए नहीं आए कि तीन महिला सांसद उनकी सीट के सामने खड़ी थी, ये बेकार की बातें हैं। प्रियंका ने कहा कि यह पूरी तरह झूठ है। इसका कोई सवाल ही नहीं है कि प्रधानमंत्री के साथ ऐसा कुछ करने की योजना थी। ...