रामपुर, जनवरी 22 -- सैदनगर। भूमि विकास बैंक के ब्लॉक प्रतिनिधि का चयन हो गया है। गुरुवार को कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित शाखा प्रतिनिधि को प्रमाण पत्र देकर जिम्मेदारी दी गई। सैदनगर विकासखंड कार्यालय में हुई बैठक के दौरान भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि का चयन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहनलाल सैनी ने क्षेत्र के ओम प्रकाश सैनी को जिम्मेदारी सौंपी। मुख्य अतिथि नें नवनिर्वाचित बैंक प्रतिनिधि से किसानों का भरपूर सहयोग करने को कहा। इस मौके पर भाजपा नेता मोहन कुमार लोधी ब्लॉक प्रमुख मोहित सैनी जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चौधरी प्रेमपाल सैनी समेत क्षेत्र के तमाम किसान एवं सम्मानित लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.