शाहजहांपुर, मार्च 8 -- हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की बरात रोजा के बाबा भोलेश्वर नाथ धाम बड़े मंदिर पर आएगी। स्वागत की तयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा बरात के रूट का निरीक्षण भी कर लिया गया है। जगह जगह पर पुलिस कर्मियों के ड्यूटी भी लगा दी गई है। मंदिर को फूलों और बिजली की झालरों से सजा दिया गया है। शुक्रवार को भगवान भोले शंकर की बरात सराय काइयां के ॐ कालेश्वर नाथ मंदिर से दिन में ग्यारह बजे निकलेगी, जो दल्लेलगंज, पुत्तूलाल चौराह होते हुए दोपहर में लगभग दो बजे रोजा मंडी पहुंचेगी। यहां पर बरारियों को नाश्ता पानी कराया जाएगा। जिसके बाद शिव बाद बारात बाबा भोलेश्वर नाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया की शिव बारात को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां कर ली गई...