बिजनौर, फरवरी 15 -- कोतवाली देहात। क्षेत्र स्थित ओम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महेश्वरी जट, नगीना रोड में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं भगवान शिव, माता पार्वती, नंदी, गणेश, कार्तिकेय, गणों और राक्षसों की सुंदर वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। बच्चों की आकर्षक पोशाक और अभिनय ने सभी का ध्यान खींचा। छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में यूकेजी के श्रेयांशु, गरिमा, गीताशी, अवनी, निशांत, एलकेजी के जीविका, रूद्रा, अर्थव तथा कक्षा एक की दिव्यांशी, परनिका और परी ने शानदार प्रस्तुति दी। हिंदी अध्यापिका गरिमा शर्मा एवं अंजना शर्मा ने महाशिवरात्रि क...