मस्कट, फरवरी 6 -- US announces new Iran oil sanctions: ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच ओमान की राजधानी मस्कट में अप्रत्यक्ष बातचीत खत्म होने के कुछ ही पलों बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए तेल प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया। इन प्रतिबंधों का मकसद ईरान के तेल निर्यात को और सीमित करना बताया गया है। तेहरान इस कदम से सकते में है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान तेल से होने वाली कमाई का इस्तेमाल दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अस्थिरता फैलाने और अपने देश के भीतर दमन बढ़ाने में करता है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के अवैध तेल और पेट्रोकेमिकल निर्यात को रोकने के लिए अपनी अधिकतम दबाव की नीति पर पूरी तरह कायम हैं। अमेरिका ने जिन 14 जहाजों को निशाना बनाया है, उन पर ईरा...