मेरठ, जनवरी 6 -- परतापुर के भूड़बराल स्थित जनता इंटर कॉलेज में सोमवार को शिक्षकों के जननायक और शिक्षकों की आवाज बुलंद करने वाले नेता स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद मेरठ के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र वर्मा ने कहा कि आज प्रदेश के शिक्षकों और शिक्षिकाओं को स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा की कमी गहराई से महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि शर्मा की एक आवाज पर ही प्रदेशभर के शिक्षक एकजुट हो जाते थे। वे शिक्षकों के सच्चे मसीहा थे। शिक्षकों के हितों के लिए जिस निडरता और प्रतिबद्धता के साथ उन्होंने संघर्ष किया, वैसा नेतृत्व भविष्य में मिलना कठिन है। मधु शर्मा, मनीष वर्मा, मुनिंद्र सिरोही, प्रशांत वर्मा, शिव शर्मा, साकिब उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...