देवरिया, अक्टूबर 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। सोमवार को सदर विकास खंड सभागार में ग्राम विकास एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें नवीन कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। उसके बाद संगठन के विभिन्न पदों पर चुनाव हुआ। इसमें ओमप्रकाश गुप्ता 75 मत पाकर 47 मतों से जिलाध्यक्ष पद पर विजयी हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी सत्यदेव पाण्डेय को 28 मतों से ही संतोष करना पड़ा। बाकी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ, जिसमें गंगेश शुक्ला प्रांतीय प्रतिनिधि, नवीन कुमार विपाठी महामंत्री, रणविजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय कुमार गौतम उपाध्यक्ष, प्रमिल पाण्डेय कोषाध्यक्ष, राजीव प्रसाद आडिटर और धर्मावती यादव को उपाध्यक्ष चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.