रांची, जुलाई 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आमंत्रण पर बेंगलुरु में अयोजित ओबीसी सलाहकार परिषद की बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल हुए। उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव चंदन यादव, गुरदीप सिंह सपल मंगलवार को बेंगलुरु पहुंचे, जहां कैंपेगौडा हवाई अड्डे पर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा परंपरागत तरीके से भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि बेंगलुरु में अयोजित बैठक में शामिल होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बुधवार को रांची लौटेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...