रांची, फरवरी 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की कार्यसमिति की बैठक सोमवार को कांग्रेस भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता ओबीसी विभाग के चेयरमैन अभिलाष साहू ने की। बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सह झारखंड प्रभारी राजकिशोर बारिक उपस्थित हुए। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि ओबीसी विभाग को आप लोग जितना मजबूत करेंगे, कांग्रेस पार्टी उतनी मजबूत होगी। ओबीसी संगठन को जिला, प्रखंड, पंचायत होते हुए बूथ लेवल तक ले जाना है। ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में मेहनत करने की जरूरत है। ओबीसी जाति में बहुत सारी उपजातियां हैं। सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए, तभी ओबीसी विभाग मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.