गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता ओबीसी पार्टी ने गुलरिहा में जनसंसद का आयोजन किया। इस दौरान जाति जनगणना की मांग की। पार्टी ने मंडल कमीशन की समस्त 40 संस्तुतियों लागू करने के लिए आम जनता के साथ प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस जन संसद में आबादी के अनुपात में राजनीतिक भागीदारी, जातिगत जनगणना की घोषणा, डीजल-पेट्रोल के दाम में कमी और जनता पर लगने वाले टैक्सों में कटौती की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी, महासचिव डॉ संजय कुमार जायसवाल, महानगर अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता तथा उपाध्यक्ष शिव प्रताप शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.