रांची, दिसम्बर 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि भाजपा छात्रवृत्ति के नाम पर ओबीसी के छात्रों को गुमराह कर रही है। एक ओर केंद्र की सरकार राज्य को छात्रवृत्ति का पैसा उपलब्ध नहीं करा रही है और भाजपा के नेता छात्रवृत्ति पर विधवा विलाप कर संवेदना लेना चाहते हैं। वे कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हकीकत यह कि राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति के मद में केंद्र सरकार से 2023-24 में 271 करोड़ रुपये मांगे और केंद्र सरकार ने भुगतान सिर्फ 77 करोड़ ही किया। पुनः 2024-25 में 253 करोड़ रुपए मांगे गए और मिले सिर्फ 33 करोड़, 2025-26 में 370 करोड़ मांगे गए और मिले 13 करोड़ रुपए। भाजपा के नेताओं को इस पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.