रांची, अक्टूबर 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार की ओर से ओबीसी छात्रवृत्ति के 60 प्रतिशत फंड जारी नहीं किए जाने के विरोध में सोमवार को एनएसयूआई ने प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव के नेतृत्व में राज्यव्यापी आंदोलन चलाया गया। एनएसयूआई का कहना है कि केंद्र की उदासीनता से लाखों ओबीसी छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, इसलिए यह आंदोलन उनके हक की आवाज बुलंद करने के लिए किया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि ओबीसी छात्रवृत्ति फंड रिलीज के मुद्दे को केंद्र सरकार, केंद्रीय कल्याण मंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के संज्ञान में तुरंत लाया जाए। रांची में यह आंदोलन एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष सतीश केशरी के नेतृत्व में हुआ। मौके पर प्रदेश सचिव पवन नाग और रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष कैफ अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.