सोनभद्र, फरवरी 4 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। ओबरा ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता की 13वीं इकाई में आई तकनीकी गड़बड़ी को बुधवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे दूर कर सिंक्रोनाइज कर ली गई है। इस इकाई को देर शाम तक बिजली उत्पादन पर लाया जाएगा। वही शुक्रवार से बंद चल रही 12वीं इकाई को भी मंगलवार को ही चालू कर बिजली उत्पादन किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक ओबरा ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट की 9 वीं इकाई से 131 मेगावाट, 10वीं इकाई से 132 मेगावाट, 11वीं इकाई से 102 तथा 12 वीं इकाई से 124 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। वही ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट की पहली इकाई से लगभग़ 525 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। इस मामले में मुख्य महाप्रबंधक आर के अग्रवाल ने बताया कि ब ताप विद्युत गृह की सभी इकाईयों को चालू कर लिया गया है। ओबरा सी परियोज...