सोनभद्र, दिसम्बर 17 -- ओबरा(सोनभद्र), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के परियोजना के आवासीय परिसर निवासी एक युवक ने बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। वह परियोजना में मृतक आश्रित पर प्राप्त श्रमिक के पद पर कार्यरत था। ओबरा परियोजना में मृतक आश्रित पर प्राप्त श्रमिक के पद पर कार्यरत 30 वर्षीय संदीप कुमार झा पुत्र स्व. भारत झा परियोजना के आवासीय परिसर सेक्टर दो एफटी 22 में रहता था। बुधवार की सुबह उसने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ओबरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने किन कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हि...