सोनभद्र, जनवरी 5 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय टाऊन क्लब मैदान पर सोमवार को खेले गए सेमीफाइन मैच में पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू)नगर ने ओबरा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अरमान आलम ने शानदार शतक के बदौलत चार विकेट से पीडीडीयू की टीम विजेता रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओबरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 238 रन बनाए। जिसमें मनीष ने 88 रनों का योगदान दिया। रोशन और योगेश ने 33-33 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के खिलाडी योगेश और गयांशु ने दो-दो विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प. दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने 18.4 ओवर में छह विकेट खोकर 242 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें अरमान ने 13 छक्कों और चार चौकों की मदद से 106 रन बनाए, जबकि शुभम ने 63 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए...