मुजफ्फरपुर, नवम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, वसं : गुरुकुल शतरंज अकादमी, मुजफ्फरपुर की ओर से मस्जिद चौक स्थित अनवर कॉमर्स क्लासेज में 30 नवंबर को ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके लिए अब तक 25 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। गुरुकुल के संस्थापक अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता एक दिवसीय एवं रैपिड फॉर्मेट में होगी। इसमें पुरस्कार राशि, ट्रॉफी एवं मेडल्स वितरित किए जाएंगे। छठी जीसीए चेस लीग के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन एवं चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए लगातार प्लेटफॉर्म मुहैया करवाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.