गिरडीह, जून 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की एक बैठक कबरीबाद माइंस एवं गिरिडीह ओपेनकास्ट के कर्मचारियों की उपस्थिति में बुधवार को हुई। बैठक में झाकोमयू की केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार दोनों माइंस कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में ओमप्रकाश शर्मा एवं चंद्रशेखर प्रसाद साहू मौजूद थे। इनकी उपस्थिति में दोनों माइंसों के लिए यूनियन की कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। गिरिडीह ओपेनकास्ट कमेटी में सीताराम हांसदा अध्यक्ष, अर्जुन मंडल सचिव, सुनील साव व गोविंद दास उपाध्यक्ष, रवींद्र शर्मा कोषाध्यक्ष एवं सिकंदर हजाम संगठन सचिव बने हैं। वहीं कबरीबाद माइंस कमेटी में जितेंद्र कुमार अध्यक्ष, अकील अंसारी सचिव, सुरेंद्र मंडल व कैला गोप उपाध्यक्ष, उपेंद्र वर्मा कोषाध्यक्ष एवं ओमप्रकाश शर्मा संगठन सचिव बने ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.