हाथरस, मई 15 -- मौसम की खबर के साथ लगाएं ओपीडी में 1500 और इमरजेंसी में पहुंच रहे 100 मरीज हाथरस। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। गर्मी की वजह से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार जैसी परेशानी से लोग जूझ रहे हैं। जिसके चलते शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल और शहर के निजी चिकित्सकों के यहां पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1500 और इमरजेंसी में 100 मरीज पहुंच रहे हैं। उल्टी, दस्त, पेट दर्द और डायरिया से पीड़ित मरीजों का इमरजेंसी में रात और दिन पहुंचने का सिलसिला जारी है। चिकित्सकों द्वारा मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। ऐसा ही कुछ हाल शहर के निजी चिकित्सकों के यहां दिखाई दे रहा है। यहां भी बीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.