संतकबीरनगर, अक्टूबर 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में जिला संयुक्त चिकित्सालय खुलते ही सुबह से ही मरीजों का तांता लग गया। पर्ची काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीज ही मरीज नजर आ रहे थे। दवाओं के लिए लोगों को अस्पताल भवन से बाहर तक लाइन लगी रही। अस्पताल को देखने से ऐसा लग रहा था कि मानो सब मरीज ही हो गए हैं। मरीजों की तादाद अधिक होने की वजह से जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ा। बदलते हुए मौसम की वजह से सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज अधिक आए। बाल रोग विशेषज्ञ से लेकर फिजीशियन कक्ष तक लंबी लाइन लगी रही। ओपीडी पर्ची लेने से लेकर दवा लेने तक मरीजों व उनके परिजनों को कतार में खड़े रहे। उपचार कराने आए मरीजों को समस्याओं से जूझना पड़ा। किसी को ओपीडी पर्ची तो किसी को ब्लड जांच रिपोर्ट तो वहीं लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.