सीवान, मार्च 11 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में सप्ताह के सभी कार्यदिवस पर डॉक्टर के नहीं होने से हड्डी रोग के मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए आए मरीज खाली हाथ घर वापस लौट रहे हैं या फिर शहर के निजी अस्पतालों का सहारा ले रहे हैं। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। इलाज के लिए मरीज काउंटर पर अपना रजिस्ट्रेशन तो कराए लेकिन इन्हें आर्थों के डॉक्टर का परामर्श और संबंधित दवा नहीं मिल सका। दोपहर को हड्डी विभाग का दरवाजा बंद होने से कई मरीज घर लौट गए जबकि कई सामान्य ओपीडी में अपना इलाज कराया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि ओपीडी में हड्डी विभाग का संचालन मंगलवार को गुरुवार को किया जाता है। अन्य दिनों में इस विभाग में जेनरल सर्जरी के डॉक्टर बैठते हैं। प्रतिमाह औसतन साढ़े छह सौ मरीज इलाज के लिए पहुंचते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.