भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गर्मी के आगाज के साथ ही लू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। इसके तहत अब जिले के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को एक-एक पैकेट ओआरएस दिया जाएगा। ताकि मरीज या तीमारदार पानी में ओआरएस का घोल मिलाकर पीएं और डिहाइड्रेशन व लू से बच सकें। सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू कुमार ने बताया कि अस्पताल में लू वार्ड बना दिया गया है। जल्द ही ओपीडी के मरीजों को एक-एक पैकेट ओआरएस दिया जाने लगेगा। वहीं मायागंज अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि यहां भी ओपीडी के मरीजों को ओआरएस दिए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.