भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता मायागंज अस्पताल के ओपीडी में मंगलवार को भी इजाज कराने के लिए मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी के दोनों पालियों में 1463 मरीजों का इलाज हुआ है। भीड़ के कारण काफी मरीज मुख्य दरवाजे से ही लौट गए। पंजीकरण कराने के लिए लाइन ओपीडी भवन से बाहर निकल गई थी। भीड़ के कारण कई बार काउंटर पर अव्यवस्था की स्थिति हो गई थी। दरअसल, पंजीयन के लिए सॉफ्टवेयर को बदला गया है। डाटा भरने में ऑपरेटरों को समय लग रहा है। ओपीडी के प्रबंधक सौरव कुमार ने बताया कि कर्मियों को जल्द पंजीकरण के लिए निर्देशित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.