अयोध्या, मार्च 21 -- अयोध्या, संवाददाता। रेलकर्मियों का पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों के समर्थन में अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर धरना- प्रदर्शन जारी है। बुधवार को आन्दोलित कर्मियों ने ओपीएस लागू करने के समर्थन और यूपीएस व एनपीएस के विरोध में जमकर नारेबाजी की। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर यूआरएमयू की महिला विंग की अध्यक्ष मोनू निषाद के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। रेलकर्मियों ने मांगों के समर्थन में हाथों में स्लोगन लिखी तख्ती लेकर नारेबाजी की। इस मौके पर महिला विंग की अध्यक्ष ने कहा कि रेल कर्मचारियों का सरकार उत्पीड़न कर रही है। आजीवन सेवा के बाद रिटायर होने पर पेंशन न मिलने पर बुढ़ापा कैसे चलेगा। इसलिए रेलवे कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए। उनहोंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल न हुई तो सरकार की ईंट से ईंट बजा दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.