लखीसराय, फरवरी 16 -- चानन, निज संवाददाता। भंडार गांव के ग्राउंड पर नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन महाशिवरात्रि के दिन पंचायत के मुखिया दीपक सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव, उपप्रमुख शिवनंदन बिंद, पंसस निरंजन पासवान, पूर्व मुखिया उमेश महतो, प्रसादी यादव द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। ओपनिंग मैंच लखीसराय झूलना एवं इटोन टीम के बीच खेला गया, जिसमें लखीसराय की टीम ने तीन विकेट से मैंच जीत लिया। निर्धारित 16 ओवर के मैच में इटौन की टीम ने 14 ओवर में विपक्षी टीम को 128 रनों का लक्ष्य दिया। जबाव में लखीसराय झूलना की टीम ने 07 विकेट खोकर मैंच अपने कब्जे में कर लिया। ओपनिंग मैंच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद जिला फुटबॉल एसोसिएशन टीम के अध्यक्ष सह संग्रामपुर मुखिया दीपक सिंह ने कहा कि खेल से आपसी प्रेम बढ़ता है। दोनों...