मिर्जापुर, फरवरी 17 -- मिर्जापुर। ओनेरेक्स सिरप की तस्करी मामले में फरार चल रहे फर्जी फर्म संचालक समेत तीन आरोपियों को चुनार की पुलिस ने सोमवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। तीनों वाराणसी के निवासी हैं। बीते 26 अगस्त 2025 को पुलिस ने बीस लाख की सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि चुनार पुलिस ने बीते वर्ष 26 अगस्त को चकगंभीरा पुलिस चौकी के पास से बीस लाख की ओनेरेक्स सिरप बरामद की थी। डीसीएम में ओनेरेक्स की कुल 8347 शीशी सिरप थी। पुलिस ने आरोपी चालक मध्य प्रदेश के मंडला जिले के मंडला थाना क्षेत्र के राजू कालोनी निवासी सुनील कुमार बैरागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरा आरोपी साहिल बैरागी मौके से भाग निकला था। पुलिस की पूछताछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.