बरेली, जनवरी 5 -- ओडीओपी वित्त पोषण योजना के तहत उद्योगों को बढ़ावा देने में पूरे प्रदेश में बरेली ने पहला स्थान हासिल किया है। सीएम डैशबोर्ड पर बरेली को 10 में से 10 अंक मिले हैं। अमरोहा और संभाल जैसे जिले पिछड़े साबित हुए हैं। सरकार की 'लोकल टू ग्लोबल' आर्थिक रणनीति और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर साफ दिखने लगा है। कभी गलियों तक सीमित रहने वाली बरेली की जरी-जरदोजी की सुनहरी कढ़ाई अब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही है। बरेली से 40 देशों को जरी-जरदोजी उत्पादों का निर्यात किया जा रहा है। लेदर जैकेट, बैग, क्लच, दुपट्टों और पार्टी वियर गाउन्स पर जरी-जरदोजी की कढ़ाई विदेशी ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही है। बांस-बेंत और सुनारी कारीगरी के उत्पाद भी खासे पसंद किये जा रहे हैं। 1...