लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना में वर्ष 2018 से अब तक 3.16 लाख लोगों को रोजगार दिया है। अब तक 1,31,000 कारीगरों को मुफ्त प्रशिक्षण एवं टूल किट दी गई है। कारीगरों को मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की सुरक्षा भी दी जा रही है। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने गुरुवार को विधानसभा में सपा सदस्यों के प्रश्नों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पारंपरिक कारीगरों और उत्पादकों को नई पहचान दी है। सहारनपुर में 2275 कारीगरों को उन्नत टूल किट उपलब्ध कराई गई और 454 हस्तशिल्पियों को 16.26 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी वितरित की गई। वर्ष 2017-18 में प्रदेश का निर्यात 86 हजार करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये तक ...