जमशेदपुर, मार्च 7 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल के ओडिशा स्थित स्टेशन होकर दो होली स्पेशल ट्रेन पटना जाएगी। रेलवे के अनुसार, गोंदिया से 11 व 12 मार्च को पटना के लिए होली स्पेशल ट्रेन राउरकेला, हटिया, रांची व बोकारो होकर चलेगी जबकि डोंगरगढ़ से पटना के लिए 11 मार्च मंगलवार को होली स्पेशल ट्रेन खुलेगी। वहीं, पोडानुर से बरौनी के लिए 8 व 15 मार्च और संतरागाछी से दरभंगा के लिए 12 मार्च की शाम स्पेशल ट्रेन खुलने वाली है। हालांकि, चारो होली स्पेशल ट्रेन टाटानगर नहीं आएगी। इससे पश्चिम बंगाल व ओडिशा से झारखंड और बिहार के विभिन्न स्टेशनों से जाने वालों को सहूलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.