नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- ओडिशा के गंजम जिले के बरहामपुर में भारतीय जनता पार्टी नेता पीताबाश पांडा की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सोमवार रात गोली मारकर पांडा की हत्या कर दी। उन पर ब्रह्म नगर स्थित उनके आवास के पास हमला किया गया। भाजपा नेता पीताबाश पांडा पेशे से वकील और ओडिशा स्टेट बार काउंसिल के सदस्य भी थे। वहीं वह भाजपा के प्रख्यात प्रवक्ता और जाने-माने आरटीआई कार्यकर्ता भी थे। पुलिस के मुताबिक दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर बिल्कुल नजदीक से गोली चलाई। एक गोली उनके सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। पांडा को आनन-फानन में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीताबाश पांडा का आज सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया।जांच के लिए तीन टीमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.