रांची, जुलाई 21 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार क्षेत्र की दर्जनों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में रांची में आयोजित न्याय यात्रा में हिस्सा लिया। यह विरोध यात्रा ओडिशा के बालासोर जिले स्थित एफएम कॉलेज की छात्रा सौम्यश्री की आत्महत्या के विरोध में निकाली गई थी। न्याय यात्रा के दौरान रांची स्थित कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक महिला कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया और नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान देश की बेटियों को मारना बंद करो और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद जैसे नारे गूंजते रहे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में देश की बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बालासोर में छात्रा सौम्यश्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.