बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। आईवीआरआई में 'पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन में नवीन प्रगति' विषय पर ओडिशा के पशु चिकित्साधिकारियों के साथ एक दिवसीय इंटरफेस बैठक हुई। ओडिशा के मत्स्य एवं पशुपालन संसाधन विकास विभाग के प्रमुख सचिव सुरेश कुमार वशिष्ठ ने वैक्सीन विकास, गुणवत्ता मूल्यांकन एवं पशुधन आधारित क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए मजबूत और दीर्घकालिक साझेदारी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आईवीआरआई की वैज्ञानिक विशेषज्ञता, अनुसंधान क्षमताएं और तकनीकी नवाचार ओडिशा के पशुधन क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। सुरेश वशिष्ठ ने आईवीआरआई से अपेक्षा जताई कि वह ओडिशा के पशुधन क्षेत्र के विकास में एक नॉलेज पार्टनर के रूप में सक्रिय भूमिका निभाए। इससे राज्य में पशुधन उत्पादन एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.