रांची, सितम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में महिलाओं ने रविवार को अपने संतान की दीर्घ आयु के लिए निर्जला उपवास रखा। ब्रह्ममुहूर्त के समय ओठगन का विधान करने के बाद अधिकांश महिलाएं व्रत पर चली गईं। अपराह्न काल के बाद व्रती माताओं ने स्नान कर जीमूतवाहन भगवान की पंरपरा और विधि के अनुसार पूजा-अर्चना की। मंदिरों में कथा सुननेवाली महिलाओं की भीड़ रही। व्रतधारी माताओं की यह पूजा और निर्जला उपवास सोमवार की सुबह 6.26 बजे के बाद जिउतिया के पारण (नवमी को) को की जाएगी। इसके साथ ही इस व्रत का समापन हो जाएगा। यहां तक कि नौकरीपेशा माताओं से लेकर घर में रहनेवाली अधिकांश माताओं ने इस व्रत को किया। इस दौरान कई महिलाओं ने मंदिर जाकर वहां पुजारियों से जीमूतवाहन व्रत की कथा सुनी। इस कथा को सुनने के लिए विभिन्न मंदिरों में व्रती महिलाओं की भीड़ जुटी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.