ललितपुर, जनवरी 15 -- मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम ने गांव में सार्वजनिक स्थान पर एकत्र ग्रामीण महिलाओं, युवतियों व किशोरियों को महिला सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी दी। उनको साइबर क्राइम से बचने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम व महिला सुरक्षा केंद्र प्रभारी उप निरीक्षक सोनू तोमर ने मौजूद महिलाओं युवतियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मिशन शक्ति टीम सदस्य महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं तत्काल 112, आपतकालीन, 1090, महिला हेल्पलाइन, 1098, चाइल्ड लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसके साथ ही घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, स्टाकिंग, दह...