संतकबीरनगर, जनवरी 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना के पहले चरण में बिजली बिल में छूट का लाभ लेने के उपभोक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। योजना में एक दिन में लगभग डेढ़ हजार लोगों ने पंजीकरण कराया। वहीं लगभग डेढ़ करोड़ रूपए का राजस्व भी जमा हुआ। योजना में उपभोक्ताओं की भागीदारी से साफ हो गया कि लोगों में बिजली बिल निस्तारण को लेकर उत्साह और जागरूकता बढ़ी है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक राहत मिल सके इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। एक्सईएन अभिषेक यादव ने बताया कि ओटीएस योजना के प्रचार-प्रसार का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। समय पर सूचना मिलने से उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर पंजीकरण कराते और बिजली बिल जमा किया जा रहा है। तिथि बढ़ने से पहले लगभग डेढ़ करोड़ ...