महाराजगंज, फरवरी 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ओटीएस योजना को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों ने नौतनवा तहसील सभागार में समीक्षा बैठक की। अधीक्षण अभियंता महराजगंज इं. वाईपी सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक के दौरान बिजली बिल पर दी जा रही छूट वाली ओटीएस योजना की विस्तृत समीक्षा की गई। अधीक्षण अभियंता ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया की योजना की जानकारी अपने-अपने क्षेत्र तक के बिजली उपभोक्ताओं में जरूर पहुंचाएं। जिससे उपभोक्ता शत प्रतिशत योजना का लाभ पा सकें। विद्युत बिल राहत योजना की समीक्षा बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करें। ताकि बिजली बिलों का बकाया समय से निस्तारण किया जा सके औ...