गोंडा, फरवरी 4 -- गोण्डा, संवाददाता।। बिजली बिल राहत योजना का दूसरा चरण संपन्न हुआ। जिसमें उपभोक्ताओं को बिल में बीस फीसदी और ब्याज में सौ प्रतिशत माफ किया गया। दूसरे चरण की अवधि 31 जनवरी तक ही थी लेकिन मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने उपभोक्ताओं के हित में पांच दिन का समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया था। जिसकी अवधि गुरुवार तक है। देवीपाटन मंडल जोन में अब तक 2 लाख 48 हजार बिजली उपभोक्ताओं ने बिल राहत योजना में छूट का लाभ लिया है। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि ओटीएस के दूसरे चरण में बुधवार तक 214.40 करोड़ रुपए की धनराशि जमा कराई जा सकी है। मुख्य अभियंता ने बताया कि इसी प्रकार बिजली चोरी के दर्ज 7366 मामले में विभाग की ओर से निर्धारित जुर्माने में राजस्व छूट का लाभ लेते हुए 1975 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत लाभ लेकर पंजीकृत मुकदमों से आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.